'युद्ध के बीच दुनिया ने देखी हमारी कूटनीति, भारत में 40 मुल्कों से आया तेल', जानें PM मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को क्यों कहा शुक्रिया

राजस्थान के बालोतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया के युद्ध ने 21वीं सदी का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा किया, लेकिन भारत ने समय पर सही फैसले, प्रभावी रणनीति और मजबूत कूटनीति के दम पर इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान कुछ लोग अफवाहें फैलाते रहे, जबकि सरकार के प्रयास भविष्य में इतिहास में दर्ज होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और उससे पैदा हुए ऊर्जा संकट पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के युद्ध ने 21वीं सदी का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा किया, लेकिन नए भारत की इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और प्रभावी रणनीति के कारण देश इस चुनौती से सफलतापूर्वक बाहर निकलने में कामयाब रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हर स्तर पर सही समय पर सही फैसले लिए, संकट का सटीक आकलन किया और संसाधनों के साथ-साथ अपनी कूटनीतिक ताकत का संतुलित इस्तेमाल किया।

pm modi (25)

पीएम मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में एक जनसभा को संबोधित किया। BJP X handle

'अफवाह फैलाने वाले डर दिखाते रहे, भारत इतिहास रचता रहा'

प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कुछ ताकतें सार्वजनिक रूप से अफवाहें फैलाने और लोगों में डर पैदा करने में लगी थीं, तब भारत सरकार पूरी गंभीरता, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ हालात को संभाल रही थी। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण और कूटनीतिक स्तर पर उठाए गए हर कदम ने भारत को ऊर्जा संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री के अनुसार, संकट से निपटने के लिए किए गए प्रयास, रणनीति और कूटनीतिक पहल भविष्य में इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगे, क्योंकि इस तरह का काम पहले कभी नहीं हुआ था।

End of Feed