PM Modi Visit to Assam: मिशन नॉर्थ ईस्ट पर पीएम मोदी, असम से लेकर अरुणाचल प्रदेश का करेंगे दौरा; 2 दिन में साधेंगे कई लोकसभा सीटें

PM Modi Visit to Assam, Friday, 8th March 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर असम जा रहे हैं। शुक्रवार को वे काजीरंगा में रात्रि विश्राम भी करेंगे और अगली सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का आनंद लेंगे।

PM Modi Visit to Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से शुरू होने वाली असम की दो दिवसीय यात्रा पर जाने के लिए तैयार हैं, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार शाम को काजीरंगा पहुंचेंगे और वह राष्ट्रीय उद्यान में रात भर रुकेंगे, जो एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध यूनेस्को विरासत स्थल है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम शुक्रवार शाम को राज्य में पहुंचेंगे और उनका काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में कम से कम दो घंटे बिताने का कार्यक्रम है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शाम 4 बजे पीएम मोदी तेजपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे काजीरंगा जाएंगे। पीएम मोदी काजीरंगा से अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश में दो कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह दोपहर करीब 1:30 बजे फिर जोरहाट जाएंगे। पीएम मोदी शनिवार को पीएम-डिवाइन योजना के तहत तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और शिवसागर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।

PM Modi Visit to Assam

पीएम मोदी आज से करेंगे असम का दौरा

7 से 9 मार्च तक काजीरंगा रेंज में बंद रहेगी सफारी

पीएम मोदी 768 करोड़ रुपये की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन एमटी से 1 मिलियन एमटी तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन एमटी से 1.2 मिलियन एमटी तक विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे। पीएम मोदी 3992 करोड़ रुपये की लागत से बरौनी से गुवाहाटी तक पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी मेलेंग मेटेली में एक रैली को भी संबोधित करेंगे और केंद्र और राज्य सरकार दोनों की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत निर्मित 5.5 लाख घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह में भी भाग लेंगे। 9 मार्च को पीएम मोदी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर जीप सफारी या हाथी की सवारी करेंगे। पीएम मोदी के असम के काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व के दौरे को देखते हुए 7 से 9 मार्च तक कोहोरा के काजीरंगा रेंज में जीप सफारी और हाथी की सवारी बंद रहेगी।

End of Feed