पीएम मोदी ने तमिलनाडु को दी 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात; रोजगार और कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

पीएम मोदी इस समय दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने तमिलनाडु के मदुरै में 4400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं, इसके बाद वे मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम मंदिर भी पहुंचे और पूजन अर्चन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। यहां मदुरै में उन्होंने 4,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 3 नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया और तमिलनाडु में आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने प्रमुख एनएच मार्गों के मराक्कनम-पुडुचेरी, परमकुडी-रामनाथपुरम खंडों को 4-लेन बनाने की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम मोदी ने मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।

पीएम मोदी

PM मोदी

तेज होगा परिवहन

इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने 4400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी है,उनका उद्घाटन किया है और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया है। ये परियोजनाएं संपर्क व्यवस्था में बदलाव लाएंगी, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी, रोजगार सृजित करेंगी और लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगी, किसानों को बाजार तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़कें उपलब्ध कराएंगी, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए यात्रा को आसान बनाएंगी और व्यवसायों के लिए परिवहन को तेज करेंगी।

End of Feed