27 से 29 जून तक सेशेल्स के दौरे पर रहेंगे PM मोदी; संसद को भी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी की सेशेल्स यात्रा वहां के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी,जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे और वहां की संसद को भी संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

PM Modi foreign visit

पीएम मोदी करेंगे सेशेल्स की यात्रा

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी,जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की जाएगी और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

End of Feed