आज से 3 राज्यों के 2 दिन के दौरे पर PM मोदी, सिवान में नई रेल लाइन का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगी हरी झंडी

पीएमओ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएम अपनी बिहार यात्रा की शुरुआत बिहार के सिवान जिले से करेंगे। यहां वह 400 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार वैशाली-देवरिया नई रेल लाइन का उद्घाटन और इस मार्ग पर नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर एवं बेतिया होकर पाटलिपुत्र एवं गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वह रवाना करेंगे।

PM Modi visit to Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन राज्यों के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। पीएम का यह दौरा बिहार से शुरू होगा फिर वह ओडिशा और आंध्र प्रदेश जाएंगे। अपने दौरे के पहले दिन वह बिहार में विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। योग दिवस यानी 21 जून को वह आंध्र प्रदेश के विशाखपट्टनम होंगे और लोगों के साथ योग करेंगे। पीएमओ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीएम अपनी बिहार यात्रा की शुरुआत बिहार के सिवान जिले से करेंगे। यहां वह 400 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार वैशाली-देवरिया नई रेल लाइन का उद्घाटन और इस मार्ग पर नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा मुजफ्फरपुर एवं बेतिया होकर पाटलिपुत्र एवं गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वह रवाना करेंगे।

pm modi

बिहार में नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

बिहार के सिवान और ओडिशा के भुवनेश्वर में जनसभाओं को भी पीएम संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। बयान में कहा गया है कि सिवान में वह 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली नई वैशाली-देवरिया रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे और इस मार्ग पर एक नयी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

End of Feed