देश

PM ने बताया 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का मकसद, बोले- 12 लाख नए लाभार्थियों को मिला मुफ्त गैस कनेक्शन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 05:06 PM IST

PM Modi talks to farmers: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए पीएम ने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रह पाए, इस यात्रा का यही मकसद है। पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों से जुड़े मुद्दों को संकीर्ण नजरिए से देखा जाता था।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Photo : ANI

PM Modi talks to farmers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने किसानों की कठिनाइयां कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया है और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उनके खातों में 30,000 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। इस मौके पर पीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों से जुड़े मुद्दों को संकीर्ण नजरिए से देखा जाता था।

दो करोड़ से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य जांच

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए पीएम ने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रह पाए, इस यात्रा का यही मकसद है। उन्होंने कहा, 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरुआत के बाद करीब 12 लाख नए लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इस यात्रा के दौरान दो करोड़ से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य जांच हुआ।' प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्रा की इस छोटी अवधि में इससे 11 करोड़ लोग जुड़े।

12 लाख लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन

पीएम ने कहा, 'विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो रही है। जब से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई है, लगभग 12 लाख नए उज्ज्वला योजना लाभार्थियों ने मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। जब गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सशक्त होंगे, तो इससे सशक्त भारत सुनिश्चित होगा।'

'यह देश की भी यात्रा है'

पीएम ने आगे कहा, 'यह केवल सरकार की यात्रा नहीं है बल्कि यह देश की भी यात्रा है। यह सपनों, आकांक्षाओं एवं उम्मीदों की यात्रा है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उसे अपनी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों एवं युवा वर्ग को प्राथमिकता दे रही है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article