चुनाव से पहले गरमाया भ्रष्टाचार और परिवारवाद का मुद्दा, विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 02:24 PM IST

PM Modi Slams Opposition: पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर साधा विपक्षी दलों और पिछली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि आज भारत का नौजवान देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों को समझ रहा है। इसलिए वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है। वह परिवारवाद के खिलाफ है।'

Narendra Modi On Corruption: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकारों के कार्यकाल में भारत के युवाओं का भविष्य ‘अंधकारमय’ बना दिया गया था जबकि मौजूदा केंद्र सरकार ने उन्हें उस स्थिति से बाहर निकालने का काम किया।

Capture

पीएम मोदी ने विपक्ष को लगाई लताड़।

पीएम ने स्थिर सरकार होने के फायदे गिनाए

प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से आयोजित ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होने के फायदे गिनाते हुए कहा कि इससे अनुच्छेद 370 को निरस्त करने व अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार खत्म होता है और वैश्विक स्तर पर भारत की साख भी बढ़ती है।

End of Feed