'मनी हाइस्ट देखने की क्या जरूरत, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है', धीरज साहू के 'कैशलोक' पर PM मोदी का तीखा तंज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2023, 01:58 PM IST

Dhiraj Sahu News: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिली बेहिसाब रकम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। पीएम ने लिखा है कि 'भारत में लोगों को मनी हाइस्ट सीरीज देखने की क्या जरूरत है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है।

Dhiraj Sahu News: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिली बेहिसाब रकम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। X पर अपने पोस्ट में पीएम ने लिखा है कि 'भारत में लोगों को मनी हाइस्ट सीरीज देखने की क्या जरूरत है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है। उसकी यह चोरी 70 वर्षों से चली आ रही है...इस रकम की गिनती अभी जारी है।'

sahu dhiraj

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

पीएम ने पोस्ट के साथ वीडियो शेयर किया

पीएम ने अपने इस पोस्ट के साथ भाजपा के पेज का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो का कैप्शन है-'कांग्रेस प्रेजेंट्स मनी हाइस्ट'। वीडियो में साहू के ठिकानों में आलमारियों में रखे नोटों के बंडल दिखाया गया है। इस वीडियो में साहू को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की तस्वीरें शामिल की गई हैं। राहुल गांधी को 'मनी हाइस्ट' सीरीज के एक किरदार के रूप में नोटों के बंडल पर खुशी से उछलते हुए दिखाया गया है।

End of Feed