PM मोदी ने किसे बताया 'नाराज फूफा?', होम्योपैथिक दवा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने किस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर नई पहल पर ‘नाराज फूफा’ की तरह सवाल उठाते हैं। पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक तरक्की, यूपीआई, बुलेट ट्रेन, सेमीकंडक्टर और नए संसद भवन जैसी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश पहले से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 2013 के भारत और मौजूदा भारत की तुलना करते हुए कहा कि देश आज आर्थिक और सामाजिक रूप से पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित है।

pm modi (41)

पीएम मोदी ने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। ANI

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष के आलोचकों की तुलना ‘नाराज फूफा’ से की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का हर मुद्दे पर एक ही सवाल होता है- इसकी जरूरत क्या है? पीएम ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाई जा रही थी, तब भी सवाल उठाए गए। बुलेट ट्रेन, यूपीआई, सेमीकंडक्टर और नए संसद भवन को लेकर भी इसी तरह सवाल किए गए।

End of Feed