PM Modi speech in Ayodhya: राम आग नहींं ऊर्जा...प्राण प्रतिष्ठा के बाद क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी? पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jan 22, 2024, 03:30 PM IST

PM Modi speech in Ayodhya: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे।

PM Modi speech in Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। आज हमें सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है ,गुलामी की जंजीर तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र ऐसे नए युग का सृजन करता है। उन्होंने कहा, हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है, अपार श्रृद्धा है, जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश के विश्व के कोने-कोने में राम भक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है। यह पल पवित्रतम है। यह माहौल, यह वातावरण, यह ऊर्जा, यह घड़ी प्रभु राम का हम पर आशीर्वाद है। आगे पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें...

Ram

पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

यह नए कालचक्र का उद्गग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 22 जनवरी, 2024 का सूरज एक आभा लेकर आया है। यह एक तारीख नहीं, यह एक नए कालचक्र का उद्गम है। राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। निर्माण कार्य देख देशवासियों में हर दिन एक नया विश्वास पैदा हो रहा था। आज हमें सदियों के उस धैर्य धरोहर मिली है, आज हमें राम मंदिर मिला है।

End of Feed