वाजपेयी संग मोदी-पुतिन...भारत-रूस दौरे के बीच सोशल मीडिया पर छाई ये दो दशक पुरानी फोटो

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 8, 2024, 05:13 PM IST

इस पोस्ट में साल 2001 की भारत-रूस शिखर सम्मेलन की फोटो भी शेयर की गई है। उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। फोटो में उनके अलावा तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और व्लादिमीर पुतिन भी नजर आ रहे हैं।

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को मॉस्को के दौरे पर रहेंगे। जहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22 वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा वह मास्को में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। इसी बीच 'मोदी आर्काइव' नाम के एक्स सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी की मॉस्को यात्रा से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी साझा की गई है।

PM Modi With Putin

पीएम मोदी ने शेयर की दो दशक पुरानी फोटो

2001 की भारत-रूस शिखर सम्मेलन की फोटो

इस पोस्ट में साल 2001 की भारत-रूस शिखर सम्मेलन की फोटो भी शेयर की गई है। उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। फोटो में उनके अलावा तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और व्लादिमीर पुतिन भी नजर आ रहे हैं। 'मोदी आर्काइव' नाम के अकाउंट से पोस्ट करके लिखा गया, 'भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक संबंधों की गहरी ऐतिहासिक जड़ें हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान काफी मजबूत किया है। नरेंद्र मोदी की पहली रूस यात्रा 6 नवंबर 2001 को हुई थी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मॉस्को गए थे।

End of Feed