'लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई...'आजादी के बाद के फैसलों को लेकर पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान सिंधु जल समझौता को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

सिंधु जल समझौता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश के खिलाफ था। इस समझौते की वजह से देश और किसानों को नुकसान हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भी मैं नेहरू की चर्चा करता हूं तो कांग्रेस और उसका पूरा इकोसिस्टम बिलबिला जाता है। मैं एक शेर सुना करता था, 'लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई।' आजादी के बाद जो फैसले लिए गए, उनकी सजा देश आज तक भुगत रहा है।

pm modi  shayari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: संसद टीवी)

उन्होंने कहा कि जब भी कहीं बांध बनता है तो उसमें डिसिल्टिंग का एक मैकेनिज्म होता है, लेकिन नेहरू ने पाकिस्तान के कहने पर यह शर्त स्वीकार की कि इन बांधों की डिसिल्टिंग भारत नहीं कर सकता। पानी हमारा, बांध हमारे यहां, लेकिन निर्णय पाकिस्तान का। एक बांध तो ऐसा है, जिसके डिसिल्टिंग गेट को ही वेल्डिंग कर दिया गया है। पाकिस्तान ने नेहरू से लिखवा लिया था कि भारत, पाकिस्तान की मर्जी के बिना अपने ही बांध की डिसिल्टिंग नहीं करेगा। यह समझौता देश के हितों के खिलाफ था।

End of Feed