पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी ने की CCS बैठक , कई वरिष्ठ मंत्रियों सहित डोभाल भी हुए शामिल, क्या-क्या हुई चर्चा?

बैठक में जिन केंद्रीय मंत्री शामिल हुए उनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, जे पी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, प्रह्लाद जोशी, के. राममोहन नायडू और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

PM Modi Review Meeting With Ministers: प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के संदर्भ में उठाए जा रहे उपायों की समीक्षा के लिए सीसीएस बैठक की अध्यक्षता की। कृषि, उर्वरक, जहाजरानी, विमानन, रसद और लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए किए जा रहे हस्तक्षेपों पर चर्चा की गई। आवश्यक आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी और एलएनजी की आपूर्ति में विविधता लाने, ईंधन शुल्क में कमी करने और बिजली क्षेत्र से संबंधित उपायों की समीक्षा की गई।

cabinet meeting modi

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की अहम बैठक

जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

आवश्यक वस्तुओं की स्थिर कीमतों को सुनिश्चित करने और जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मूल्यों की निरंतर निगरानी और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रवर्तन पर बातचीत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यूरिया उत्पादन बनाए रखने और डीएपी/एनपीकेएस आपूर्ति के लिए विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के साथ समन्वय जैसे विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।

End of Feed