जब राहुल की गैरमौजूदगी में PM मोदी से मिलीं प्रियंका, जमकर लगे ठहाके; जानें बातचीत की इनसाइड स्टोरी

Parliament Session: संसद के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित परंपरागत बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर को शुरू हुआ था और शुक्रवार को समाप्त हुआ।

Parliament Session: संसद के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित परंपरागत बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

PM Modi Priyanka Gandhi

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ पीएम मोदी ने की चाय पर चर्चा (फोटो साभार: @ombirlakota)

प्रियंका की PM मोदी संग चाय पर चर्चा

सूत्रों ने बताया कि चाय पर मुलाकात के दौरान केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी से कहा कि वह मलयालम सीख रही हैं ताकि अपने मतदाताओं के साथ बातचीत करते समय यह उनके लिए मददगार हो। उन्होंने प्रधानमंत्री से उनकी हालिया तीन देशों अफ्रीका और पश्चिम एशिया यात्रा के बारे में भी पूछा।

End of Feed