पीएम मोदी के प्रधान सचिव और गृह सचिव पहुंचे सिलक्यारा, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

  • Agency by: IANS
  • Updated Nov 27, 2023, 05:59 PM IST

प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

Silkyara Tunnel Rescue Operation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा औक गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण एवं मैपिंग के माध्यम से टनल की भौगोलिक स्थिति को भी समझा। उन्होंने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्य की बारीकियों को समझा, अधिकारियों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे श्रमिकों, इंजीनियरों से भी जानकारी ली और साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी श्रमिकों का हौसला भी बढ़ाया।

Silkyara tunnel

सिलक्यारा बचाव अभियान

ऑगर मशीन के पार्ट्स को काट कर निकाला गया

मिल रही जानकारी के अनुसार टनल में फंसी ऑगर मशीन के पार्ट्स को काट कर निकाल लिया गया है। डॉ. पीके मिश्रा ने ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने की प्रक्रिया में जुटे श्रमिकों टिंकू दुबे, अमित, शशिकांत, झारू राम, राधे रमण दुबे, ओम प्रकाश, एन.डी अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जानते हुए उनके काम की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

End of Feed