PM Modi : गंगटोक में फुटबॉल के मैदान में नजर आए PM मोदी, युवाओं के साथ लगाई 'किक', शेयर की तस्वीरें

PM Modi : युवाओं के साथ अपने इस खेल की तस्वीरें पीएम ने X पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। गंगटोक में सुबह की एक प्यारी शुरुआत!

PM Modi in Gangtok: बंगाल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सिक्किम पहुंचे और यहां उन्होंने राज्य के युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर कुछ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से बातें भी कीं। युवाओं के साथ अपने इस खेल की तस्वीरें पीएम ने X पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता। गंगटोक में सुबह की एक प्यारी शुरुआत!

PM Modi

गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते पीएम मोदी।

तस्वीरों में पीएम मोदी मैदान में युवा बच्चों के साथ गर्मजोशी से फुटबॉल खेलते नजर आए। पीएम को फुटबॉल खेलता देख वहां उपस्थित लोग भी काफी ऊर्जावान दिखे। राज्य के युवा खिलाड़ियों के साथ पीएम के इस फुटबॉल खेल को काफी प्रशंसा मिली। लोगों ने कहा कि इससे फिट रहने की प्रेरणा मिली।

End of Feed