PM Modi Oath Ceremony: आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, समारोह में कई देशों के प्रमुख होंगे शामिल

PM Modi Oath Ceremony: नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ वह जवाहरलाल नेहरू की भी बराबरी कर लेंगे। इसके पहले शनिवार को सरकार में भागीदारी को लेकर NDA के सहयोगी दलों के बीच सामंजस्य बना लिया गया। किस दल को कितनी हिस्सेदारी मिलनी है और पहले चरण में किस-किस सांसद को मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी इसका निर्णय कर लिया गया है।

PM Modi Oath Ceremony: नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में उनके साथ करीब चार दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। इसके पहले शनिवार को सरकार में भागीदारी को लेकर राजग के सहयोगी दलों के बीच सामंजस्य बना लिया गया। किस दल को कितनी हिस्सेदारी मिलनी है और पहले चरण में किस-किस सांसद को मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी, इसका निर्णय कर लिया गया। भाजपा के बाद राजग के बड़े दलों में शुमार तेदेपा और जदयू से एक-एक कैबिनेट और एक-एक राज्य मंत्री शपथ लेंगे।

PM Modi Oath Ceremony: आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, समारोह में कई देशों के प्रमुख होंगे शामिल

तीन बजे से रात 11 बजे तक दिल्ली के हवाई क्षेत्र पर रहेगा प्रतिबंध

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रविवार को अपराह्न तीन बजे से रात 11 बजे तक हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार, ये प्रतिबंध अनुसूचित ऑपरेटर की निर्धारित उड़ानों पर लागू नहीं होंगे। सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल और सेना के हेलीकॉप्टर संचालन पर भी इस प्रतिबंध का कोई असर नहीं होगा। सरकारी विमान और हेलीकॉप्टर इस अवधि के दौरान राज्यपाल या मुख्यमंत्री के साथ उड़ान भर सकते हैं। इस अवधि के दौरान गैर-निर्धारित उड़ानों और चार्टर्ड विमान के उड़ाने भरने तथा उतरने की अनुमति नहीं होगी।

End of Feed