बॉलीवुड के 'शावा शावा' से लेकर पीएम मोदी की मुलाकात तक,चर्चा में रहा प्रिंस विलियम का भारत दौरा

पीएम मोदी ने दिल्ली में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अर्थशॉट प्राइज 2026 और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के प्रयासों की सराहना की।

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन इस समय तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। अपने दौरे के आखिरी दिन आज उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने लिखा कि प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स से मिलकर खुशी हुई।

सनद रहे कि प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की यह यात्रा भारत में पहली बार आयोजित हो रहे छठे अर्थशॉट प्राइज 2026 समारोह में शामिल होने के लिए हुई।

End of Feed