हैदराबाद दौरे के दौरान पवन कल्याण और चंद्रबाबू नायडू के घर पहुंच गए पीएम मोदी; जानें क्या बातें हुईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद दौरे के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मुलाकात की। पीएम मोदी ने पवन कल्याण की सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य का हाल भी जाना।

अपने हैदराबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण के आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस मुलाकात को यादगार करार दिया है। साथ ही इसे अपने लिए सम्माननीय बताया।

पीएम मोदी ने की चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण से मुलाकात।

पीएम मोदी ने की चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण से मुलाकात।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बोले- पीएम का घर आना यादगार

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के घर आने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीएम के आगमन को 'यादगार'बताते हुए कहा कि उनके आवास पर प्रधानमंत्री का स्वागत करना उनके परिवार के लिए सम्मान और खुशी का क्षण था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गर्मजोशी और स्नेह ने इस मुलाकात को विशेष बना दिया। इस दौरान सीएम नायडू ने आंध्र प्रदेश के विकास के लिए लगातार मिल रहे सहयोग और समर्थन के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

End of Feed