PM मोदी ने कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन, गृह-विदेश सहित यह मंत्रालय हो रहे शिफ्ट

Kartavya Bhavan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मकसद विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक ही परिसर में लाना है।

Kartavya Bhavan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन किया, जो प्रस्तावित दस साझा केंद्रीय सचिवालय भवनों में से पहला है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक ही परिसर में लाना है ताकि प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सके।

PM Modi Kartavya Bhawan

PM मोदी ने कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन (फोटो साभार: @BJP4India)

कर्तव्य भवन में शिफ्ट होंगे यह मंत्रालय

साझा केंद्रीय सचिवालय भवनों में से कर्तव्य भवन-03 पहली इमारत है जिसका आज प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया। इस इमारत में में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME), कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय होंगे। वर्तमान में कई प्रमुख मंत्रालय शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन जैसे पुरानी इमारतों में कार्यरत हैं। सरकार के मुताबिक, 1950 और 1970 के दशक के बीच बनाए गए ये भवन अब ‘‘संरचनात्मक रूप से पुराने ’’ हो चुके हैं।

End of Feed