सिंधु घाटी से मेसोपोटामिया तक... SCO मंच पर PM मोदी ने बताई भारत की प्राचीन कनेक्टिविटी

SCO Civilisational Dialogue Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का शुक्रवार को उद्धाटन किया।

SCO Civilisational Dialogue Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का शुक्रवार को उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहला एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम है। मैं भारत में आए सभी अतिथियों का स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं। ऐसे समय में, जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हावी है, हम भारत में सिविलाइजेशनल डायलॉग और कनेक्ट पर डायलॉग कर रहे हैं।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि इस वक्त हम दिल्ली के पुराने किले में हैं। यह पुराना किला भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है। इसका इतिहास जितना आकर्षक है, उतनी ही फैसिनेटिंग गाथाएं भी इसका हिस्सा हैं। आपने शायद इसके बारे में सुना और पढ़ा भी होगा। विद्वानों के अनुसार, इस किले का इतिहास हजारों वर्ष पूर्व महाभारत काल तक जाता है।

End of Feed