पीएम मोदी ने दिया UER-II का तोहफा, 11000 करोड़ रुपये लागत, दिल्ली-एनसीआर को जाम से मिलेगी मुक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश को दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का तोहफा दिया। पीएम मोदी ने लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

PM Modi Inaugurates UER-II: प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश को दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का तोहफा दिया। पीएम मोदी ने लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस परियोजना के पूरा के होने के बाद दिल्ली-एनसीआर को जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रोजेक्ट का उद्देश्य कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार, यात्रा समय में कमी और दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात को कम करना है।

Narendra modi

पीएम मोदी ने दिया UER-II का तोहफा (ANI)

पीएम मोदी बोले- पूरा माहौल बहुत कृष्णमय हो गया है

द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार रोड-II (UER-II) का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे का नाम द्वारका है, जिस स्थान पर यह कार्यक्रम हो रहा है वह रोहिणी है। मैं भी द्वारकाधीश की धरती से ताल्लुक रखता हूं...पूरा माहौल बहुत कृष्णमय हो गया है।

End of Feed