Modi in Varanasi: बनारस में पीएम मोदी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना; देखें अद्भुत तस्वीरें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2024, 09:58 PM IST

Prime Minister Modi Visit Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। बनारस पहुंचते ही हवाई अड्डे पर सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने रोड शो किया और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिन में दूसरी बार वाराणसी पहुंचे।

Varanasi News: वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भाजपा के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया। बनारस पहुंचकर पीएम मोदी ने रोड शो किया और फिर काशी विश्वनाथ मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन किए।

PM Modi in Varanasi

वाराणसी में पीएम मोदी।

बनारस में पीएम मोदी का शानदार स्वागत

वाराणसी पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डे पर भी मौजूद थे। पार्टी ने उनके स्वागत की अभूतपूर्व तैयारी की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।

End of Feed