PM Modi Varanasi Visit Video: पीएम मोदी ने भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के वाराणसी में लाभार्थियों से मुलाकात की, वहीं इस दौरान एक स्कूल के ग्राउंड में विकसित भारत यात्रा के तहत लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर दिव्यांगजनों से बातचीत की, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया है, इसमें पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज नजर आ रहा है।
पीएम मोदी ने भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के वाराणसी में लाभार्थियों से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिव्यांग से उसकी पढ़ाई, कमाई और योजनाओं के लाभ से संबंधित सवाल पूछ रहे हैं वहीं युवक भी सवालों के जवाब देता नजर आ रही है, पर जब पीएम उसकी आमदनी के बारे में पूछते हैं तो वह कुछ संकोच करता दिखा इसपर पीएम ने चुटकी ले ली...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह काशी तथा आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री के काफिले पर लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों से वर्षा की। मोदी के स्वागत में सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों ने उनके नारे लगाये। हवाई अड्डे पर प्रमुख लोगों ने उनका स्वागत किया।
काफिले में एक ऐसा भी अवसर आया जब एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया
प्रधानमंत्री के काफिले में एक ऐसा भी अवसर आया जब एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल पहुंचने पर उनके काफिले के सामने एक एम्बुलेंस आ गई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपना काफिला रुकवाकर एम्बुलेंस को रास्ता दिया।
