PM Modi की रैली को रोकने की कोशिश! जहां उतरना था प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर, वहां छोड़ दिया गया नहर का पानी; क्या है मामला

PM Modi Hoshiarpur Rally: होशियारपुर के दशहर मैदान में पीएम मोदी की रैली होनी थी। यहां प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया था। इस जगह से करीब तीन किलोमीटर दूर कंडी कनाल नहर निकलती है। रैली शुरू होने ही वाली थी कि इस नहर के फाटक को किसी ने खोल दिया, जिसके बाद इसका पानी रैली स्थल की तरफ बढ़ने लगा।

PM Modi Hoshiarpur Rally: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, गुरुवार को पीएम मोदी ने पंजाब के होशियारपुर के दशहरा मैदान में अपनी अंतिम चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी के यहां पहुंचने से पहले रैली को रोकने और रैली स्थल को अस्तव्यस्त करने की पूरी कोशिश की गई थी। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर प्रधानमंत्री मोदी का हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया था, वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर किसी ने नहर का पानी खोल दिया था। इसके बाद नहर का पानी हेलीपैड और रैली स्थल की तरफ बढ़ने लगा था।

PM Modi Hoshiarpur rally

जैसे ही इस मामले की जानकारी प्रशासन को हुई, अधिकारियों के हाथ-पांच फूल गए। आनन-फानन में हेलीपैड से करीब दो किलोमीटर दूर जेसीबी की मदद से बड़ा गड्ढा खोदा गया, जिससे नहर से रैलीस्थल की तरफ बढ़ रहे पानी को रोका गया। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में होशियारपुर डीसी ने जांच के आदेश दिया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह जानबूझकर किया गया था या फिर कोई हादसा या लापरवाही थी।

End of Feed