PM Modi Gujarat Visit: 8-10 जनवरी तक गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का करेंगे उद्घाटन

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 11:03 PM IST

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मोदी 8 से 10 जनवरी 2024 तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वह 9 जनवरी को सुबह 9:30 बजे के लगभग गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे वैश्‍वि‍क नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी सोमवार को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर जाएंगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जनवरी तक गुजरात में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगे।

End of Feed