Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सीरिया और तुर्की से लौटे NDRF और बाकी संगठनों के लोगों से बात की। इन लोगों ने तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप के बाद बचाव अभियान में हिस्सा लिया था। भारत की ओर से भेजे गए बचाव दल ने भूकंप प्रभावित देशों में कई जानें बचाईं। पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान 'ऑपरेशन दोस्त' की तारीफ की और इस दौरान उन्होंने सीरिया में तिरंगे से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया जिसे बताते हुए वह भावुक हो गए। पीएम ने कहा कि दुनिया में भारत को लेकर एक भरोसा है। तिरंगा लेकर हम जहां भी पहुंचते हैं वहां एक आश्वासन मिलता है कि अब भारत की टीमें आ चुकी हैं और अब हालात ठीक होने शुरू हो जाएंगे।
तुर्की से लौटे एनडीआरएफ कर्मियों से मुखाबित हुए पीएम मोदी।
