Vande Bharat Express train को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, गांधीनगर से अहमदाबाद तक की यात्रा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 11:41 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना दिया और गांधीनगर से अहमदाबाद तक यात्रियों के साथ ट्रेन की सवारी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से अहमदाबाद के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) में यात्रा की। पीएमओ ने बताया कि इस यात्रा में रेलवे परिवार, महिला उद्यमियों और युवाओं सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोग उनके सह-यात्री थे। इससे पहले पीएम मोदी ने गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को गांधीनगर में झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएम मोदी (PM Modi) ने आज (30 सितंबर) गांधीनगर से मुंबई के लिए नई वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन का उन्नत वर्जन देश में कॉमर्शियल संचालन में दो और शहरों को जोड़ता है। एक जो नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलती है और दूसरी जो नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा को जोड़ती है।

End of Feed