10 new Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद में 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को आवाजाही में बेहद सहूलियत होगी। हम आपको बता रहे हैं वे 10 रूट जिन पर नई ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। इससे आप जान सकते हैं कि क्या आपके शहर या रूट पर नई ट्रेनें चल रही हैं।
वंदे भारत ट्रेन (File photo)
10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
- मैसूरु-डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई)
- सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम
- अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल
- पटना-लखनऊ
- न्यू जलपाईगुड़ी-पटना
- लखनऊ-देहरादून
- पुरी-विशाखापत्तनम
- रांची-वाराणसी
- खजुराहो- दिल्ली (निजामुद्दीन)
- कलबुर्गी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु
