पीएम मोदी ने दी नौसेना दिवस की शुभकामनाएं, शेयर की INS विक्रांत वाली अपनी तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नौसेना दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा कि समुद्री बल आज साहस एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने पिछले साल दिवाली के मौके पर विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर बिताए अपने समय को याद करते हुए उसके साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

Navy Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नौसेना दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा कि समुद्री बल आज साहस एवं दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर बिताए अपने समय को याद करते हुए उसके साथ अपनी तस्वीर शेयर की। अपने X अकाउंट पर पीएम ने कहा, 'नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हमारी नौसेना असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वे हमारे तटों की रक्षा करती है और हमारे समुद्री हितों को सुरक्षित रखती है। हाल के वर्षों में, हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया है। इससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।'

navy day

नौसेना दिवस की पीएम ने दी शुभकामनाएं। तस्वीर-ANI

इस वर्ष की दिवाली को याद करते हुए, जब उन्होंने आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिक कर्मियों के साथ त्योहार मनाया था, पीएम मोदी ने लिखा, 'मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जिसे मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिक कर्मियों के साथ बिताया। भारतीय नौसेना को उनके आगामी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' उन्होंने अपने जहाज दौरे का एक वीडियो भी साझा किया।

End of Feed