देशवासियों को PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, आजादी के मतवालों को किया याद, खरगे ने भी किया नमन

पीएम मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हैं, जिनके साहस, बलिदान और अटूट संकल्प ने देश से औपनिवेशिक शासन के अंत का मार्ग प्रशस्त किया। उनके सपने आज भी हमें प्रेरित करते हैं

Independence Day: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा कि हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हैं, जिनके साहस, बलिदान और अटूट संकल्प ने देश से औपनिवेशिक शासन के अंत का मार्ग प्रशस्त किया। उनके सपने आज भी हमें प्रेरित करते हैं और हम सभी मिलकर एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति से प्रेरित हमारा राष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। कामना है कि आने वाले समय में विकास और प्रगति की यह यात्रा और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहे।

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

खरगे ने दी शुभकामनाएं

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी देशवासियों को आजादी के इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। X पर अपने एक पोस्ट में खरगे ने कहा कि 'हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट विश्वास आज भी हमें प्रेरित करता है।'

End of Feed