पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया 'Bintang Adipurna' से सम्मानित

Indonesia Highest Honour: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Bintang Adipurna' से सम्मानित किया है।

Indonesia Highest Honour: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Bintang Adipurna' से सम्मानित किया है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इस सम्मान की घोषणा की। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों पर बात की और इस सम्मान के लिए इंडोनेशिया और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये सम्मान करोडों भारतवासियों का है।

pm modi conferred indonesia highest honour

पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया (फोटो- PM Modi X)

सम्मान मिलने पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर कहा कि आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है... इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है। मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

End of Feed