CM से PM तक... जनसेवा के 25 साल का सफर, कैबिनेट ने गिनाईं मोदी सरकार की 10 बड़ी उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर उनके नेतृत्व की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया। प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के सफर, गरीब कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र किया गया।

PM Modi Completes 25 Years In Leadership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर लगातार 25 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर उन्हें बधाई दी। प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के उनके राजनीतिक सफर को रेखांकित करते हुए इसे 'नेशन फर्स्ट और सिटीजन फर्स्ट' के सिद्धांत से जुड़ी यात्रा बताया गया।

narendra modi

प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल, कैबिनेट ने पारित किया 10 सूत्रीय प्रस्ताव। AI IMAGE


सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ औपचारिक बधाई नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री के 25 साल के लगातार सरकार प्रमुख रहने की यात्रा को रेखांकित करने वाला प्रस्ताव है।

End of Feed