उत्तराखंड स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री, CM धामी और योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभकामनाएं, मोदी ने जमकर की तारीफ

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के मेहनती, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ, उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Uttarakhand State Foundation Day: आज देश के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड वासियों को बधाई दी है और राज्य की प्रगति, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की जमकर सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के मेहनती, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ, उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

CM Dhami and Pm Modi

पीएम मोदी-सीएम धामी ने दी उत्तराखंड दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तराखंड को 'देवभूमि' बताते हुए कहा कि यह राज्य आध्यात्मिक चेतना और भव्य प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध है। पीएम मोदी ने राज्य के मनमोहक पहाड़ी दृश्यों, पवित्र नदियों और पवित्र चार धामों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड की अपनी एक विशिष्ट पहचान और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने राज्य के लोगों के सक्रिय योगदान की सराहना करते हुए कहा, "राज्य के मेहनती, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ, उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।" प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रकृति और संस्कृति प्रेमियों का यह राज्य प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने इस विशेष अवसर पर सभी उत्तराखंड वासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

End of Feed