नीति आयोग की बैठक संपन्न, सभी ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा; PM मोदी बोले- टीम इंडिया की तरह करें काम; जानें बड़ी बातें

10th NITI Aayog Governing Council Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग के शीर्ष निकाय शासी परिषद की 10वीं बैठक शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हुई। इस बैठक में शामिल हुए सभी लोगों ने एक स्वर में सेना के शौर्य को सराहा और 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की।

10th NITI Aayog Governing Council Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निवेश को प्रोत्साहित करने तथा रोजगार सृजन के लिए नीतिगत बाधाओं को दूर करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य मिलकर 'टीम इंडिया' की तरह काम करें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

PM Modi NITI Aayog

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की हो रही बैठक (फोटो साभार: @NITIAayog)

नीति आयोग की 10वीं शासी परिषद की बैठक के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सर्वसम्मति से पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' का समर्थन किया।

End of Feed