तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

ताकाइची के साथ संयुक्त प्रेस बयान में पीएम मोदी ने कहा, 'आज भारत और जापान दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। स्वतंत्र, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता है। क्षेत्र की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और बाजार अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमने आज कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं।'

Sanae Takaichi India Visit: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और जापान के बीच विश्वास बढ़ा है और द्विपक्षीय रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। आपसी विश्वास हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। दोनों देश दुनिया की बड़ी अर्थव्यस्थाएं हैं। तकाइची को अपनी छोटी बहन बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आपका स्वागत है। दिल्ली के हैदराबाद में संपन्न शिष्टमंडल स्तर की बैठक के दौरान भारत और जापान के बीच एआई के क्षेत्र में बड़ा समझौता हुआ। इसके अलावा दोनों देशों ने हाइड्रोजन, न्यूक्लियर एनर्जी में अपना सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

PM Modi

भारत के दौरे पर आई हैं जापान की पीएम सनाए तकाइची।

पीएम मोदी ने तकाइची को अपनी छोटी बहन बताया

ताकाइची के साथ संयुक्त प्रेस बयान में पीएम मोदी ने कहा, 'आज भारत और जापान दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। स्वतंत्र, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता है। क्षेत्र की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और बाजार अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमने आज कई महत्वपूर्ण पहलें की हैं। ये सभी कदम पूरे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।' पीएम ने कहा, 'महामहिम, मेरी छोटी बहन प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल, मीडिया के साथियों नमस्कार। भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की भारत की पहली यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।'

End of Feed