बांग्लादेश में हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर बैठक, PM मोदी ने स्थिति का लिया जायजा

बांग्लादेश में जारी हिंसा को लेकर पीएम मोदी के आवास पर सीसीएस की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में उन्हें बांग्लादेश के हालात से अवगत कराया गया। इस बैठक में कई उच्चाधिकारी समेत केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। बता दें कि बांग्लादेश में उत्पन्न स्थिति के बीच शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।

Cabinet Committee on Security Meeting: बांग्लादेश में उत्पन्न हालात पर भारत सरकार गंभीर है। इसको लेकर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई। यह बैठक पीएम आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बांग्लादेश के हालात के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कैबिनेट सचिव, विदेश सचिव, एनएए अजीत डोभाल समेत अन्य अधिकारी और केद्रीय मंत्री शामिल थे।

CCS Meeting

सीसीएस की बैठक।

बांग्लादेश को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की इस उच्चस्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई अन्य उच्च अधिकारी शामिल रहे।

End of Feed