PM Modi France Visit: पीएम मोदी दो दिन के फ्रांस दौरे पर रवाना, रक्षा समझौता होगा सबसे अहम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 13, 2023, 09:49 AM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस रवाना होने से पहले कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी फ्रांस की यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ्रांस के लिए रवाना हुए। वह दो दिन (13 जुलाई और 14 जुलाई) फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। 14 जुलाई (शुक्रवार) को पीएम मोदी वार्षिक बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे, जिसमें 269 सदस्यीय भारतीय त्रि-सेवा दल की भागीदारी होगी। इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति मैक्रों से इन मुद्दों पर होगी बात

प्रधानमंत्री मोदी रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भी बातचीत करेंगे। फ्रांस दौरे के बाद पीएम मोदी का अबू धाबी जाने का भी कार्यक्रम है। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारत 26 राफेल नौसैनिक विमानों के सौदे पर हस्ताक्षर करेगा।

End of Feed