'इन लोगों ने रोटी, बेटी और माटी को खतरे में डाल दिया', गुवाहाटी से बोडोलैंड का जिक्र कर PM मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर हैं, जहां उन्होंने लगभग 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में शुरू की जा रही हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब बोडोलैंड क्षेत्र हिंसा और अशांति से जूझ रहा था, लेकिन अब यहां शांति और विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि 2020 में हुए बोडो पीस अकॉर्ड के बाद क्षेत्र में शांति स्थापित हुई और विकास कार्यों को तेजी मिली।

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे 47,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। ये परियोजनाएं कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में शुरू की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोकराझार का दौरा करना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्होंने गुवाहाटी से ही जनता को संबोधित किया।

pm modi (6)

पीएम मोदी ने असम में 47,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन।

पीएम मोदी ने कहा कि कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र में दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था। हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन जहाजों में बम-बंदूक की ही गूंज देखी गई थी। लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है। आज बोडोलैंड शांति और विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

End of Feed