विपक्ष की एकता को झटका! पुणें में एक मंच पर साथ आए PM मोदी और पवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 01:56 PM IST

PM Modi News : प्रधानमंत्री को लोकमान्यत तिलक नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि तिलक सम्मान मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह अवार्ड वह देशवासियों को समर्पित करते हैं। मंच पर पहुंचते ही पीएम वहां पहले से मौजूद शरद पवार से जाकर मिले।

PM Modi News : पुणे में मंगलवार को एक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राकांपा नेता शरद पवार एक साथ नजर आए। मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी के खिलाफ मुखर और विपक्षी एकता की मुहिम बढ़ाने वाले राजनीतिक दलों के लिए पीएम और शरद पवार की यह मुलाकात एक झटके की तरह है। बता दें कि प्रधानमंत्री को लोकमान्यत तिलक नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि तिलक सम्मान मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह अवार्ड वह देशवासियों को समर्पित करते हैं।

दोनों नेताओं की मुलाकात में दिखी गर्मजोशी

मंच पर पहुंचते ही पीएम वहां पहले से मौजूद शरद पवार से जाकर मिले। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली। पीएम ने उनसे हाथ मिलाया और कुछ बातें कीं। मंच पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। अवार्ड से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि तिलक सम्मान मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पुरस्कार मिलने से जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। यह सम्मान वह देशवासियों को समर्पित करते हैं। पीएम ने कहा कि लोकमान्य तिलक स्वतंत्रता आंदोलन के 'तिलक' थे।

End of Feed