शेट्टर के ऑफिस में अब भी लगी हैं पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीरें, बीजेपी छोड़ कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव, आखिर मन में है क्या?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 3, 2023, 02:51 PM IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और हुबली-धारवाड़ मध्य कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अपने ऑफिस में पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीर लगाकर रखे हैं। पूछे जाने पर उन्होंने कही ये बात।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहा है त्यों-त्यों नई-नई बातें सामने आ रही हैं। बीजेपी को झटका देकर कांग्रेस में शामिल होने वाले लिंगायत समुदाय के दिग्गत नेता कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को लेकर नई बात सामने आ रही है। वो हुबली-धारवाड़ मध्य से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन अपने ऑफिस की दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें लगा रखे हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीर क्यों लगी है तो उन्होंने कहा कि इन्हें हटाना उचित नहीं है क्योंकि मैं उनका सम्मान करता हूं। अब सवाल उठता है क्या उनके मन में कुछ और तो खिचड़ी नहीं पक रही है।

Jagadish Shettar, Karnataka Assembly Elections 2023

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस मेंं शामिल होने वाले जगदीश शेट्टर

1994 से हुबली-धारवाड़ मध्य से बीजेपी विधायक रहे हैं शेट्टर

शेट्टर हुबली-धारवाड़ मध्य विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व 1994 से बीजेपी सदस्य के रूप में करते रहे हैं। उनका दावा है कि पहले बीजेपी का इस क्षेत्र में कोई वजूद नहीं था और उन्होंने यहां पार्टी के लिए आधार तैयार किया था। बीजेपी से अपने सालों पुराने संबंध तोड़ने के बाद शेट्टर ने अब कांग्रेस का झंडा थामा है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार में लगे हैं।

End of Feed