न चकाचौंध, न भव्य मंच; 1993 में जब पहली बार ब्रिटेन गए PM मोदी... भारतीय प्रवासियों संग जमाई थी महफिल

PM Modi First UK Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर हैं, लेकिन उनका पहला ब्रिटेन दौरा याद आ रहा है। 1993 में उन्होंने पहली बार ब्रिटेन का दौरा किया था उस वक्त वह भाजपा के महासचिव और राष्ट्रीय राजनीति में एक उभरती हुई हस्ती हुआ करते थे।

PM Modi First UK Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर हैं। इस दौरान भारत-ब्रिटेन संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। खासकर उन्होंने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के जरिए द्विपक्षीय व्यापार को एक नई ऊंचाई देने की कोशिश है। यह पीएम मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा है, जबकि कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला दौरा है।

PM Modi First UK Visit

पीएम मोदी का पहला ब्रिटेन दौरा (फोटो साभार: @modiarchive)

'मोदीमय' हुआ लंदन

लंदन पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया, जहां खासतौर पर भारतीय नागरिक उनके बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लंदन का माहौल इस दौरान पूरी तरह ‘मोदीमय’ हो गया था, जहां भारतीय मूल के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। खैर, इस यात्रा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन से उनके जुड़ाव की कुछ पुरानी तस्वीरें भी चर्चा में हैं। 'मोदी आर्काइव' ने 1993 के बाद की यात्राओं का ब्योरा साझा किया है, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता के तौर पर गए थे।

End of Feed