PM Degree Defamation Case: पीएम डिग्री मामले में केजरीवाल-संजय सिंह को झटका; गुजरात कोर्ट ने अलग सुनवाई की याचिका की खारिज

आपराधिक मानहानि का मामला गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से दायर किया गया है। विश्वविद्यालय ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की टिप्पणियां व्यंग्यात्मक और अपमानजनक थीं, जिससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री को लेकर दिए गए बयानों से जुड़े मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात की सत्र अदालत ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अलग-अलग ट्रायल कराने की मांग को खारिज कर दिया है। दोनों ने अहमदाबाद स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एम.पी. पुरोहित की अदालत में अलग-अलग ट्रॉयल कराने की मांग वाली पुनरीक्षण याचिका दाखिल की थी। जिसे सोमवार को खारिज कर दिया गया। दोनों नेताओं ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी अलग-अलग सुनवाई की अर्जी पहले ही खारिज कर दी गई थी।

संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल। फोटो- पीटीआई

संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल। फोटो- पीटीआई

गुजरात विश्वविद्यालय ने दायर किया था मामला

यह आपराधिक मानहानि का मामला गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से दायर किया गया है। विश्वविद्यालय ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की टिप्पणियां व्यंग्यात्मक और अपमानजनक थीं, जिससे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

End of Feed