आज की ताजा खबर, 16 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव:गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा भाई थाईलैंड से लाए गए भारत, National Herald केस में सोनिया, राहुल को बड़ी राहत!
आज की ताजा खबर लाइव, 16 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ Latest News in Hindi: उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे से एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां अचानक कई बसों में आग लग गई, शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों के मौत की हो गई है। भारत और जॉर्डन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को मजबूती देने के लिए अक्षय ऊर्जा, जल संसाधन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सांस्कृतिक विरासत सहित कई अहम क्षेत्रों में सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं। पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का मसौदा आज जारी किया जाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 19वें सीजन से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए मंच सजा हुआ है। इस नीलामी का आयोजन अबु धाबी में किया जा रहा है। इस नीलामी में 379 खिलाड़ियों की किस्मत तय होने वाली है जो कि इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पाने की आस से उतरेंगे। जानें आज की बड़ी और अहम खबरें...
आज की ताजा खबर, 16 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव:गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा भाई थाईलैंड से लाए गए भारत, National Herald केस में सोनिया, राहुल को बड़ी राहत!
पश्चिम बंगाल, राजस्थान सहित तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का मसौदा आज जारी किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची के मसौदे की प्रति साझा करेंगे। इसके साथ ही इसे वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
मेक्सिको के टोलुका एयरपोर्ट के पास प्राइवेट प्लेन क्रैश होने की घटना सामने आई है। अकापुल्को से टोलुका जा रहा एक प्राइवेट जेट सोमवार दोपहर मेक्सिको राज्य की राजधानी टोलुका इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे से कुछ ही मीटर की दूरी पर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 19वें सीजन से पहले होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए मंच सजा हुआ है। इस नीलामी का आयोजन अबु धाबी में किया जा रहा है। इस नीलामी में 379 खिलाड़ियों की किस्मत तय होने वाली है जो कि इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पाने की आस से उतरेंगे, जानें आज की बड़ी और अहम खबरें...
