GST Fraud: जीएसटी रजिस्ट्रेशन में हो रहे फर्जीवाड़े की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल, जानें- क्या है आरोप

सुप्रीम कोर्ट में जीएसटी पंजीकरण घोटालों पर जनहित याचिका दाखिल की गई है। आधार और पैन की चोरी से फर्जी कंपनियां बनाने का आरोप लगाया गया है। जहां अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की मांग करते हुए जांच और सुरक्षा उपायों की अपील की गई है।

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में एक अहम जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) पंजीकरण में गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े को रोकने की मांग की गई है। याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील एडवोकेट रुद्र विक्रम सिंह ने फाइल की है।

sc

जीएसटी रजिस्ट्रेशन में हो रहे फर्जीवाड़े पर SC में याचिका। Photo-PTI

चोरी के आधार-पैन कार्ड से बन रहा जीएसटी नंबर

याचिका में दावा किया गया है कि आधार और पैन की चोरी कर फर्जी कंपनियां बनाई जा रही हैं और ऑटो-अप्रूवल सिस्टम के कारण बिना जांच के जीएसटी नंबर जारी हो जाते हैं। इससे देशभर में हजारों करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है और आम नागरिकों की पहचान का दुरुपयोग किया जा रहा है।

End of Feed