PM Modi के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर, 6 साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 07:43 AM IST

Petition Against PM Modi: दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि सिख और हिंदू देवी-देवताओं तथा पूजास्थलों के नाम पर वोट मांगने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनको चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करते हुए 6 साल के लिए बैन कर दिया जाए।

Petition Against PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि सिख और हिंदू देवी-देवताओं तथा पूजास्थलों के नाम पर वोट मांगने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनको चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करते हुए 6 साल के लिए बैन कर दिया जाए। यह याचिका वकील आनंद एस जोंधले की ओर से दायर की गई है।

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

याचिकाकर्ता ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत पीएम मोदी को अयोग्य घोषित करने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की है, इसके साथ ही देवी-देवताओं व पूजास्थलों के नाम पर वोट मांगने से रोकने का आदेश देने की भी मांग की है। याचिका में पीएम मोदी की 9 अप्रैल को पीलीभीत में हुई रैली का हवाला दिया गया है।

End of Feed