Bihar: दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस नेता अभय दुबे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रयास को भी राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है लेकिन राहुल गांधी अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं।

कांग्रेस ने यहां आरोप लगाया कि बिहार के दरभंगा जिले में बृहस्पतिवार को छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी को 'अनुमति नहीं दी गई।' बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अभय दुबे ने आरोप लगाया कि यह 'दमनकारी' कदम राज्य में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन के इशारे पर उठाया गया है।

Rahul Gandhi news

राहुल गांधी

दुबे ने कहा, 'दरभंगा के जिला कल्याण अधिकारी ने हमें पत्र लिखकर सूचित किया है कि वह 15 मई को कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं देंगे। कोई कारण नहीं बताया गया है। ऐसा लगता है कि यह राज्य में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन के इशारे पर उठाया गया दमनकारी कदम है।'

End of Feed