Pathaan: शाहरुख की 'पठान' पर देश में सियासी 'संग्राम', बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जबरदस्त प्रदर्शन

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 17, 2022, 02:23 PM IST

Pathaan Movie Controversy: पठान फिल्म का विरोध देशभर में बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.... दोनों एक्टर्स पर 'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने' का आरोप लगाया गया है।

Pathaan Movie Controversy: पठान फिल्म का विवाद पहुंचा पूरे देश में फैलता जा रहा है। UP से लेकर Bihar तक फिल्म का विवाद पहुंच गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में शाहरुख खान (Shahrukh khan) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) समेत 5 लोगों के खिलाफ दी शिकायत दी गई है और धार्मिक भावना ठेस पहुंचाने और अशलीलता फैलाने का आरोप लगे हैं। मुजफ्फरपुर के एक वकील सुधीर ओझा ने अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, आदित्य चोपड़ा, जॉन इब्राहिम और सिद्धार्थ आनंद के खिलाफ उक्त शिकायत दर्ज कराई है।

गिरिराज सिंह हुए हमलावर

बिहार के बेगूसराय से लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पठान फिल्म को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। गिरिराज ने इसे हिंदू धर्म के अपमान की साजिश बताया साथ ही चुनौती दी कि अगर किसी में हिम्मत है तो वो इस्लाम पर ऐसी फिल्म बनाकर दिखाए। गिरिराज ने शाहरुख को लेकर कहा कि, शाहरुख को सुपरस्टार बनाने में हिंदुओं का अहम योगदान है इसलिए वो इस तरह के काम ना करें।

End of Feed