अब कर पाएंगे भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका के दर्शन, समुद्र में 300 फीट नीचे पनडुब्बी उतारने की तैयारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2023, 09:11 AM IST

passenger submarine tourism : मान्यता है कि भगवान की बसाई यह नगरी हजारों साल पहले समुद्र में डूब गई। इसे देखने की आपकी इच्छा अब जल्द पूरी होने जा रही है। दरअसल, गुजरात सरकार अरब सागर में 'यात्री पनडुब्बी' की शुरुआत करने जा रही है।

Dwarka city : भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा, वृंदावन सहित पूरे ब्रज मंडल को आपने देखा होगा लेकिन भगवान कृष्ण की ओर से बसाई गई नगरी द्वारका के बारे में अब तक केवल आपने सुना है। इस नगरी को देख नहीं पाया है। मान्यता है कि भगवान की बसाई यह नगरी समुद्र में डूब गई। इसे देखने की आपकी इच्छा अब जल्द पूरी होने जा रही है। दरअसल, गुजरात सरकार अरब सागर में 'यात्री पनडुब्बी' की शुरुआत करने जा रही है। इसके लिए राज्य के पर्यटन विभाग का एक एमओयू भारत सरकार की कंपनी मझगांव डॉक शिपयार्ड के साथ हो चुका है।

submarine

डूबी हुई द्वारका के अब हो सकेंगे दर्शन। तस्वीर-@IndexofGujarat

मझगांव डॉक करेगा संचालन

रिपोर्टों के मुताबिक इस 'यात्री पनडुब्बी' का संचालन मझगांव डॉक ही करेगा। समुद्र में जाने के लिए एक जेटी भी तैयार की जाएगी, यात्री यहीं से पनडुब्बी में सवार हो सकेंगे। इस सेवा की शुरुआत जन्माष्टमी या दीपावली से हो सकती है। यात्रियों को लेकर यह पनडुब्बी समुद्र में 300 फीट नीचे उतरेगी। इस यात्रा में दो घंटे का समय लगेगा। इस धार्मिक पर्यटन के बारे में घोषणा वाइब्रेंट गुजरात समिट में होगी।

End of Feed