Parliament Security Breach: राजस्थान के नागौर से बरामद हुए जले हुए फोन के टुकड़े, ललित झा ने कर दिए थे नष्ट

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 17, 2023, 04:29 PM IST

Parliament Security Breach: फोन के सभी पार्ट्स जली हुई हालत में मिले। हालांकि दिल्ली पुलिस अभी तक ललित झा का फोन बरामद नहीं कर पाई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने पहले खुलासा किया था कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले के आरोपी ललित झा ने दिल्ली पहुंचने से पहले पांच मोबाइल फोन नष्ट कर दिए थे।

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपियों ने जिन फोनों को नष्ट किया था, उसके टुकड़े पुलिस ने राजस्थान के नागौर से बरामद कर लिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सबूत मिटाने की भी धारा जोड़ लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कुछ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मास्टरमाइंड ललित झा भी शामिल है।

parliament security breach

संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपियों ने राजस्थान में जलाए थे मोबाइल फोन

End of Feed